Posts

मर्यादा

Image
 मर्यादा भारत के मर्यादा पर कैसा ये प्रश्नचिन्ह लगा दिया मोहब्बत के लिए लड़की को जिंदा जला दिया। इतिहास गवाह है कि मोहब्बत के लिए हमने स्वर्ग भी ठुकरा दिया, लेकिन किसी स्त्री के सम्मान पे हाथ डाला तो उसकी भुजा भी उखाड़ दिया । इक्षा के विरूद्ध किसी ने स्त्री के आंचल पे हाथ डाला, तो हमने उसी के घर में घुस कर उसकी साम्राज्य नष्ट कर डाला और आज पूरा भारतवर्ष के मर्दांगनि पे सवाल उठा है, सज्जन का मौन आज देश के लिए हानिकारक बना है। मत भूलो भीष्म पितामह का कुलवधु के चीरहरण में मौन धारण करना , जो युद्ध भूमि में उनके लिए बाण शैया का कारण बना। आज उस झारखण्ड की बेटी के लिए न्याय मांगता हूं, उस शैतान के लिए मौत मांगता हूं। कोई और सजा स्वीकार ना होगी, उसके लिए सिर्फ मृत्यु दण्ड ही मान्य होगी। To be hanged till death, period - Written by Shubham Shandilya

ककोलत का सफर

Image
  एक कविता २०२० बैच के मस्ती और धमाल के ऊपर ककोलत का सफर चल रही थी बातें हो रहा था मौज इतने में ककोलत घूमने चल पड़ी डीटी की फौज हॉस्टल से निकलते ही  शुरू हुई जो मस्ती पहुंच गए सब फुलवारी शरीफ पकड़ के ऑटो सस्ती पैसेंजर ट्रेन पकड़ हमसब पहुंच गए पटना जंक्शन सरकार के संरक्षण में हुवा बहुतों का निरीक्षण बुद्धपूर्णिमा का वो सफर जिसमे शिव जी ने गिराया कितनो पर कहर मौज मस्ती करते हुए गया जंक्शन पहुंचे हम अगले पहर थोड़ा थकान भरा सफर रहा और पहुंचे हम नवादा ककोलत पहुंचने में सभी थक कर होगए आधा आधा जलप्रपात में हुई जो मस्ती एन्जॉय और ऐस की थी वो बस्ती सभी का चेहरा खिला हुआ था मन प्रफुल्लित हो उठा था अब निकल चले हम राजभवन की ओर हस्ते गाते करते शोर डीटी की फौज चली डीटी की ओर -अभय दुबे

आपका जन्मदिन

Image
 आपका जन्मदिन सूर्य संवेदना पुष्पे, दीप्ति कारुण्यगंधने। लब्ध्वा शुभं जन्मदिवसेऽस्मिन कुर्यात्सर्वस्य मंगलम्‌।। अर्थात जिस तरह सूर्य प्रकाश देता है, संवेदना करुणा को जन्म देती है, पुष्प सदैव सुगंधित रहता है, उसी तरह यह जन्मदिवस आपके हर दिन, हर पल को मंगलमय बनाए यही मेरी कामना है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें! मुझे उम्मीद है कि आपके जन्मदिन का नया साल आपके लिए कामयाबी और ढेरों खुशियाँ लेकर आएगा आप जीवन में जो कुछ भी चाहते हैं,  वह सब आपको मिले,  आपके सभी सपने सच हों और आपकी सभी आशाएँ पूरी हों।  आप दीर्घायु रहो और आरोग्य रहो,  अपने जीवन में यश प्राप्त करो,  जीवन में सफलता हासिल करो  मैं आपको जन्म दिवस पर यही मंगलकामनाएं देता हूँ ! आपका ज्यादा समय नही लूंगा लेकिन आपका उपहार अभी बाकी है जो की इसी में मैने नीचे लिखा है, शायद आपको पसंद आए......! आपके अवतरण दिवस पर मेरी ओर से एक छोटी सी रचना उपहार स्वरूप भेंट करता हूं - आपको बधाई हो जन्मदिन की मुझे बहुत प्यारी लगी खुशी इस दिन की हर साल आता रहें यह दिन खुशी का आपको प्यार मिले हर किसी का पूरी हो आपकी सारी मुर...

तू और तेरी याद

Image
 तू और तेरी याद  सुनो जब भी तन्हा बैठा करता हूं तेरा ही ख्वाब देखा करता हूं तेरे साथ बिताए हर लम्हे को उन कुछ मिनटों में फिर से जिया करता हूं बोलो न ऐसा क्या था इस मोहब्बत में जो हर दफा तुम्हे ही सामने ला खड़ा कर देती है तेरी वो मुस्कान, और वो तुम्हारी झील सी आंखे क्यूं मुझे हर बार तेरी ओर खींचे ला देती है बोलो न क्या तुम्हे अब भी मुझसे मोहब्बत है क्या मैं अब भी तुम्हारे ख्यालों में आता हूं क्या तुम्हे भी मेरी कमी महसूस होती है क्या मैं तुम्हें याद आता हूं सुनो मैं तुम्हें बहुत चाहता हूं तुम मेरे लिए बहुत खास हो मैं तुम्हें बेइंतहा मोहब्बत करता हूं तुम मेरी हर एक स्वांस हो सुनो न जब भी किसी कपल को देखता हूं मुझे वहा तुम और मैं नजर आते हैं जब भी कोई चित्रहार देखता हूं तुम्हारे एहसास मुझे हरदम सताते है सुनो जान बिन तुम्हारे सब कुछ अधूरा सा लगता है तुम्हारी कमी का एहसास हमेशा होता है कभी कभी तुम मुझे प्रत्यक्ष दिखती हो लेकिन कुछ देर बाद सब भ्रम सा लगता है बोलो ना प्रिय क्या मेरा प्यार तुम्हे झूठा लगता है क्या मैं तुम्हे खुश नही रख पाता था प्रिय तुम मेरी आंखों की रोशनी हो तुम मेरे...

तेरी आंखें

Image
तेरी आंखें  जब भी तेरी आंखों में देखता हूं खो जाता हूं उनकी गहराइयों में मैं आता है नजर मुझे सारा संसार तेरी इन सुरमई आंखो में ऐसा क्या जादू करती है तेरी निगाहें जो एक ही पल में मुझे घायल कर जाती है जब भी देखता हूं तेरी आंखों में खो जाता हूं तेरे खयालों में मेरी आंखें सिर्फ तेरा ही दीदार करना चाहती है पर तेरे ही खयालों में रोया करती है तुम मेरे लिए क्या है यह मैं बता नहीं सकता चाहता तो हूं दिलों जान से तुम्हें मगर प्यार भरी बातें कर नहीं सकता तेरे होठों की भी क्या कहने हैं लगता है जैसे कमल की पंखुड़ियां है इतनी खूबसूरत है तु इतनी खूबसूरत है तू कि कलिया भी तुझसे शर्मा जाए जब भी तुझे देखूं मैं सांस मेरी वहीं थम जाए तेरे चेहरे का नूर मैं बयां करूं कैसे जब भी देखता हूं तुझे खुद को समझाता हूं जैसे तैसे हां जी प्यार करता हूं तुझसे दिलों जान से मैं तभी तो कहता हूं तेरी आंखों में देखते ही खो जाता हूं मैं।

वो दोस्ती

Image
वो दोस्ती मेरा भी कोई बहुत खास था जिस पर मुझे बहुत नाज़ था जो भी बातें होती थी दिल में उसे मैं सब कुछ बताया करता था उसकी भी सुनता और अपनी भी सुनाया करता था उससे मैं सब कुछ सांझा करता था जो बात किसी से ने कहता वो राज भी उसके सामने खोला करता था सुबह उसके बातो से शुरू होती मेरी रातें उसके शुभ रात्रि बोलने से होती थी हम दोनों की दोस्ती बहुत गहरी थी उसके गुस्से के सामने हार जाया करता था पता नहीं किसकी नज़र लग गई इस दोस्ती को  जुदा हो गए दोनो , जो कभी एक दूसरे में खुद को देखा करते थे  नजरो से दूर हो गये हम दोनों

होली मुबारक

Image
होली मुबारक  होली के रंग तवे चढ़ेला जब घर में बड़ा बुजुर्ग होला सभन जाना के साथ खेले के बा होली नई नवेली दुल्हन हो चाहें  साथ में हो उनकर सहेली बुरा न मानो होली है गाए के बा सभन जाना के होली के रंग से नहाए के बा एक दिन पहिले करल जाला होलिका दहन जवन कर देवे ला सभ कष्ट के निवारण रंग चाहे कौनो हो निखार खूब आवेला साथे रंग जा तू हो मनवा हमरो करेला फुलवरी, बजका, मिठाई अलग अलग व्यंजण बा आवे लागल बा खुशबू स्वादिष्ट पकवान के आजा तनी पिलेबे के ठंडई में मिल अल भांग के तब झूमल गाईल जाई आज सांझ के लगावे के थोड़ा थोड़ा रंगवा साथ बजावे के ढोलक और मृदंग के खिलल रहे चेहरा रऊन सब के हर सुबह शाम के मुबारक भेजत बानी सभन जाना के ई पवित्र त्योहार के