Posts

तू और तेरी याद

Image
 तू और तेरी याद  सुनो जब भी तन्हा बैठा करता हूं तेरा ही ख्वाब देखा करता हूं तेरे साथ बिताए हर लम्हे को उन कुछ मिनटों में फिर से जिया करता हूं बोलो न ऐसा क्या था इस मोहब्बत में जो हर दफा तुम्हे ही सामने ला खड़ा कर देती है तेरी वो मुस्कान, और वो तुम्हारी झील सी आंखे क्यूं मुझे हर बार तेरी ओर खींचे ला देती है बोलो न क्या तुम्हे अब भी मुझसे मोहब्बत है क्या मैं अब भी तुम्हारे ख्यालों में आता हूं क्या तुम्हे भी मेरी कमी महसूस होती है क्या मैं तुम्हें याद आता हूं सुनो मैं तुम्हें बहुत चाहता हूं तुम मेरे लिए बहुत खास हो मैं तुम्हें बेइंतहा मोहब्बत करता हूं तुम मेरी हर एक स्वांस हो सुनो न जब भी किसी कपल को देखता हूं मुझे वहा तुम और मैं नजर आते हैं जब भी कोई चित्रहार देखता हूं तुम्हारे एहसास मुझे हरदम सताते है सुनो जान बिन तुम्हारे सब कुछ अधूरा सा लगता है तुम्हारी कमी का एहसास हमेशा होता है कभी कभी तुम मुझे प्रत्यक्ष दिखती हो लेकिन कुछ देर बाद सब भ्रम सा लगता है बोलो ना प्रिय क्या मेरा प्यार तुम्हे झूठा लगता है क्या मैं तुम्हे खुश नही रख पाता था प्रिय तुम मेरी आंखों की रोशनी हो तुम मेरे...

तेरी आंखें

Image
तेरी आंखें  जब भी तेरी आंखों में देखता हूं खो जाता हूं उनकी गहराइयों में मैं आता है नजर मुझे सारा संसार तेरी इन सुरमई आंखो में ऐसा क्या जादू करती है तेरी निगाहें जो एक ही पल में मुझे घायल कर जाती है जब भी देखता हूं तेरी आंखों में खो जाता हूं तेरे खयालों में मेरी आंखें सिर्फ तेरा ही दीदार करना चाहती है पर तेरे ही खयालों में रोया करती है तुम मेरे लिए क्या है यह मैं बता नहीं सकता चाहता तो हूं दिलों जान से तुम्हें मगर प्यार भरी बातें कर नहीं सकता तेरे होठों की भी क्या कहने हैं लगता है जैसे कमल की पंखुड़ियां है इतनी खूबसूरत है तु इतनी खूबसूरत है तू कि कलिया भी तुझसे शर्मा जाए जब भी तुझे देखूं मैं सांस मेरी वहीं थम जाए तेरे चेहरे का नूर मैं बयां करूं कैसे जब भी देखता हूं तुझे खुद को समझाता हूं जैसे तैसे हां जी प्यार करता हूं तुझसे दिलों जान से मैं तभी तो कहता हूं तेरी आंखों में देखते ही खो जाता हूं मैं।

वो दोस्ती

Image
वो दोस्ती मेरा भी कोई बहुत खास था जिस पर मुझे बहुत नाज़ था जो भी बातें होती थी दिल में उसे मैं सब कुछ बताया करता था उसकी भी सुनता और अपनी भी सुनाया करता था उससे मैं सब कुछ सांझा करता था जो बात किसी से ने कहता वो राज भी उसके सामने खोला करता था सुबह उसके बातो से शुरू होती मेरी रातें उसके शुभ रात्रि बोलने से होती थी हम दोनों की दोस्ती बहुत गहरी थी उसके गुस्से के सामने हार जाया करता था पता नहीं किसकी नज़र लग गई इस दोस्ती को  जुदा हो गए दोनो , जो कभी एक दूसरे में खुद को देखा करते थे  नजरो से दूर हो गये हम दोनों

होली मुबारक

Image
होली मुबारक  होली के रंग तवे चढ़ेला जब घर में बड़ा बुजुर्ग होला सभन जाना के साथ खेले के बा होली नई नवेली दुल्हन हो चाहें  साथ में हो उनकर सहेली बुरा न मानो होली है गाए के बा सभन जाना के होली के रंग से नहाए के बा एक दिन पहिले करल जाला होलिका दहन जवन कर देवे ला सभ कष्ट के निवारण रंग चाहे कौनो हो निखार खूब आवेला साथे रंग जा तू हो मनवा हमरो करेला फुलवरी, बजका, मिठाई अलग अलग व्यंजण बा आवे लागल बा खुशबू स्वादिष्ट पकवान के आजा तनी पिलेबे के ठंडई में मिल अल भांग के तब झूमल गाईल जाई आज सांझ के लगावे के थोड़ा थोड़ा रंगवा साथ बजावे के ढोलक और मृदंग के खिलल रहे चेहरा रऊन सब के हर सुबह शाम के मुबारक भेजत बानी सभन जाना के ई पवित्र त्योहार के

चाय और तुम

Image
चाय और तुम हल्की सी ठंड में  बालकनी में लिए बैठे है तेरी यादों का शहर  दिल में बसाए बैठे है हाथ में चाय और यादों में तुम पंछियों की चहचहाट सुन लगता है गुन गुना रही हो तुम कभी कभी सोचता हु बैठे इस बालकनी में क्या मेरा ख्याल आता है तेरे जहन में इस जगह पर बैठे बैठे मन में एक भवर सा उमड़ आता है तेरे ख्यालों में दिल खो सा जाता है चाय में मिठास इस चाय के साथ तेरे एहसास हर सुबह सताते है बालकनी में लगे झूले भी तेरी कमी महसूस कराते है तेरे आने का इंतजार ये हर हमेशा करते रहते है इन झूलों के भी मेरी तरह ऊंचे ऊंचे है ख्वाब तू हो इस झूले पर हमेशा मेरे साथ चाय की चुस्की और घर की बात दोनो बैठे डाले हाथों में हाथ। - अभय दुबे

मेरे प्यारे पापा

Image
मेरे प्यारे पापा   मेरी पहचान आपसे है, मेरी खुशियां आपसे है, आप मेरे लिए क्या हो मैं क्या कहूं, कहने को है पैरों के नीचे जमीन, मेरे लिए तो आसमा आप है । हंसते और हंसाते आप है, हमारे लिए खुशियां लाते आप है, पिता का रुतबा सबसे ऊंचा है, भगवान के रूप समान है, पिता की उंगली थाम चलो तो, सारे रास्ते आसान है । आपको कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं मैं, पूरे करूंगा आपके सभी अरमान मैं, आपकी दुआओं से जिंदगी चलती है, बस खुदा से एक फरमान है, आप रहे खुश हमेशा-हमेशा, यहीं रब को पैगाम है।

Black Day

Image
Black Day  जब पूरा देश अपने महबूबा को गुलाब देने में लगा रहता है, तभी एक धमाका होता है, वो धमाका जो हर किसी को झंझोर कर रख देता है जो भारत के 44 वीर सपूतों को राख में मिला देता है वह दिन भारत के इतिहास का काला दिन था जिस दिन मां की चीखे सुन पवन का पथ रूक सा गया था सड़के धूल रही थी वीरो के रक्त से यह मंजर देख कर देश भी कांप उठा था अटल हिमालय मायूस था सुहागन का सिंदूर मिटा था बहन की राखी जली थी पिता का पितृत्व जला था गौरव जला था अभिमान जला था उस रोज तो भारत मां का स्वाभिमान जला था 14 फरवरी का वो दिन था जिस दिन जलियांवाला बाग जिंदा हो लौटा था।।