Posts

तेरी यादों का मौसम

Image
 तेरी यादों का मौसम कभी बन जाती हैं सुकून मेरे दिल का, कभी यूं पल-पल मुझे तड़पाती हैं। तेरी बातें जब भी याद आती हैं, मेरी मुस्कान के साथ आँखें बह जाती हैं। तू दूर होकर भी मुझमें कहीं रहती है, हर लम्हा तेरी ही तस्वीर खिंचती है। तेरे बिना जिंदगी जैसे अधूरी किताब, जिसके पन्नों पे बस तन्हाई लिखी है। वो शामें, जब तेरा हाथ मेरे हाथों में था, वो बातें, जो तेरी हँसी के साथ बरसी थीं। वो ख्वाब, जो तेरे साथ बुनता था मैं, अब बिखरे पड़े हैं, जैसे यादों में फंसे हो। कभी तेरे जाने का इल्ज़ाम खुद पर रखता हूँ, कभी किस्मत को दोष देकर चुप हो जाता हूँ। तेरे लौट आने की उम्मीद नहीं है, फिर भी सोचता हूँ, फिर खामोशियों की चादर ओढ़कर सो जाता हूँ। तू थी तो बहारें भी खिलखिला उठती थीं, अब वीराने हैं, जो चीखते से लगते हैं। तू पास थी तो मैं मुकम्मल था खुद में, अब साँसे भी अधूरी सी लगती हैं। तेरी यादों का ये मौसम थमता नहीं है, हर दिन, हर रात मुझे रुला जाता है। मैं जिंदा हूँ तुझसे दूर होकर भी, पर ये दिल तुझे हर लम्हा पास बुला जाता है। तू छोड़ गई पर छोड़ न सकी मुझको, तेरी यादें ही मेरा वजूद बनाए रखती हैं। कभी सुकू...

ख़ामोश लफ्ज़ों का शोर

 ख़ामोश लफ्ज़ों का शोर ग़म के साए में खुद को छुपा लेता हूँ, दिल की किताबों को मैं जला देता हूँ। जो लफ़्ज़ जुबां तक आते नहीं, उनको रातों की खामोशी में बहा देता हूँ। यूँ तो मजलिसों में शामिल नज़र आता हूँ, पर सच कहूँ तो मैं खुद से भी नज़रें चुराता हूँ। बातों में हँसी बिखेरता हूँ यूँ, पर अंदर का सूनापन किसी को दिखाता नहीं हूँ। मेरी आँखों के आँसू पढ़ सको तो पढ़ लो, वो सच्चाई हैं, जिनको मैं मानता नहीं हूँ। मुस्कान जो चेहरा सजाए हुए है, वो नकाब है, जिसे मैं उतारता भी नहीं हूँ। चलो दर्द को साथी बना लिया है मैंने, सफ़र तन्हा सही, पर सह लिया है मैंने। लोग समझे न समझे, इसकी परवाह क्यों, खामोशी से हर जख्म को सह लिया है मैंने। जिनसे मोहब्बत थी, वो दूर हो गए, जिनसे रिश्ता था, वो मजबूर हो गए। खुद से बातें कर-करके जी लिया है मैंने, वर्ना सच कहूँ, तो मैं कब का टूट गया होता।                                           - अभय दुबे 

खोए अक्स की तलाश

  खोए अक्स की तलाश अब खुद को ढूंढते हैं, अपने ही साये में, पहले से कुछ अलग हैं, इस नए जमाने में। जो थे कभी, वो अक्स धुंधला सा हो गया, वक्त के साथ मैं भी कुछ यूं खो गया। राहें बदल गईं हैं, मंज़िल भी नई है, जो बीत गया, वो एक कहानी सी कही है। अब हम वो नहीं, जो पहले कभी थे, खुद को तराशने का हुनर, वक्त ने हमें यूं दिया। अब हर मोड़ पर सवाल नए खड़े होते हैं, जिनके जवाब में, हम खुद को फिर से पाते हैं। पहली सी पहचान अब बस यादों में सिमटी है, अब नए सफर की आहटों में जिंदगी ढलती है।

स्कूल की दोस्ती

Image
स्कूल की दोस्ती सोचा कुछ तो लगा आज कागज़ पर उतार दूं, उनकी महोब्बत को जज्बातों से सजा दूं। या कहूं उन लम्हों के बारे में जहां मिलते ही खुशियां छा गई, जैसे बादलों ने अपनी छांव में, दोस्तों से मुलाक़ात करा दी। होने लगी बातें बीते जमाने की, स्कूल के दीवानों की मस्तानों की हंसी खेल में याद किया वो वक्त भी हमने,  जब बातें होती थी एक दूसरे को सताने की वह समय जब हम सब पहली बार मिले थे, स्कूल के दिन वो बड़े हसीन थे। ना थी किसी चीज की फिक्र,  बस हम सब हस्ते गाते रहते थे।। वो टिफिन के समय हम सब का इकट्ठा होना, टिफिन के समय तुम लोगो के क्लास में मेरा छुपा होना, एक दूसरे का टिफिन खाना सब याद आता है, आज मिले हम दोस्त तो एक यादों का झरोखा आता है। स्कूल के मैदान में हमारा एक साथ बैठना, मॉनिटर की न सुनना, और क्लास में धमाल करना। टीचर के सामने ऐसा दिखाना हम सबसे शरीफ है, पूरे क्लास में अपनी ही चलाना आज सब फिर याद आता है।। बस की अलग ही मस्ती हुआ करती थी, आने जाने वालो पर कभी कभी बिन मौसम बरसात हुआ करती थी। हमने भी लुफ्त खूब उठाई, त्योहार के दिनों की वो मस्ती याद आई। बस का यह खेल भी अजीब था, रंग...

A student's plight

 A student's plight In classrooms of learning, a teacher's guide, A bond of trust, a sacred vow, they provide. But when a teacher exploits, with no reason true, A student's faith, their innocence, they abuse. Their power and authority, they misuse, A student's vulnerability, they refuse. Their actions, selfish, cruel, and cold, A student's heart, they leave untold. Their words, a weapon, they wield, A student's spirit, they can't conceal. Their actions, a game, they play, A student's future, they slay. Their exploitation, a sin, they hide, A student's voice, they can't abide. Their secrets, they keep, and lie, A student's dignity, they deny. Their motives, hidden, dark, and deep, A student's hope, they can't keep. Their actions, a betrayal, they make, A student's trust, they forsake. Written by: Abhay Kumar Dubey

मेरी माटी मेरा देश

Image
 मेरी माट्टी मेरा देश  प्राकृति की गोद में बसी, है यह विरासती  भारत की माट्टी, सौंदर्य की अभिव्यक्ति  इसकी माट्टी में है प्राचीनता की शक्ति  मेरी माट्टी मेरा देश और इसकी संस्कृति  मेरा देश मेरी माट्टी, गर्व से है हरी भरी  वीरों की धरती, माताओं की ममता सबकुछ है प्यारी प्यारी  छत्रपति शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई  इस माट्टी के लिए अपनी जान गवाई देश भक्ति की ये नगरी, भारत देश हमारा  रूप रंगों में बसा यह है अपना सहारा  होली, ईद, दिवाली की रौनक इस माट्टी की सुन्दरता लुभावानक  गंगा और यमुना की जहाँ पावन धारा हिमालय की चोटियाँ,  काश्मीर का मौसम न्यारा  हर देशवासी को लगता प्यारा  भगत, सुखदेव, बोस, आज़ाद, के बलिदान  इस माट्टी के आज़ादी के लिए दिए अपनी जान  सहिदों की इस माट्टी को  हम सबका कोटि कोटि प्रणाम  गाँधी, नेहरु, सुभाष चन्द्र बोस वीरपुरुषों ने दिया देश को जोश और पोज  मिट्टी से बनाया ये भारत देश न्यारा आरती करो इस माँ की दुबारा  जन गण मन की गीत इस माट्टी की पहचान  यह है हमारा प्यारा महान ह...

आंसुओं और हंसी का सफर

आंसुओं और हंसी का सफर कभी अपनी हंसी पर आता है गुस्सा। कभी सारे जहां को हंसाने का दिल करता है।। कभी छुपा लेते है गम को दिल के किसी कोने में। कभी किसी को सब कुछ सुनाने का दिल करता है।। कभी कभी रोते नही लाख दुःख आने पर भी। और कभी कभी यूँ ही आंसू बहाने को दिल करता है। कभी अच्छा सा लगता है आज़ाद घूमना,लेकिन कभी किसी के बाहो में सिमट जाने को दिल करता है।। कभी कभी सोचते है नया हो कुछ जिंदगी में। और कभी बस ऐसे ही जिये जाने को दिल करता है।।

सुहाना सफ़र

Image
 सुहाना सफ़र  आज सफ़र पर निकला हूँ मै फिर उन्ही राहों से  जहाँ मिले थे दो दिल  साथ निभाने के वादे से  पवन का एक  झोका  ऐसा आया  संघ तेरी यादों की सौगाते लाया   मन मचल उठा उन झोकों से  न जाने दिल में ये कैसी आकुलता ढाया तेरी यादों का शहर भी  बड़ा अजीब सा है  तेरे छोटी छोटी शरारते  याद आते ही मन प्रफुलित हो उठता है  बस की वो सीट जहा अक्सर  हम दोनों बैठा करते थे  डाल हाथो में हाथ  प्यार के गीत गुनगुनाया करते थे  वो सारे लम्हे बड़े हसींन है  तेरे ना होते हुए भी  आज भी मेरे दिल में सिर्फ  तेरी ही तस्वीर रंगीन है यह मौसम का जादू भी  आज अजीब छाया है  ना जाने कुछ दिनों से क्यों  मेरे दिल में तेरी यादो का साया है आज फिर यादों की बरसात है आई  बादलों ने भी ली अंगड़ाई  इस मौसम को भी  न  रहा  गया  रिमझिम बारिश में भी तू ही याद आई  इस सफ़र में एक अलग ही एहसास है हर पल तेरे यादों का घरौंदा साथ है  चेहरे पर मुस्कान, दिल में यादें और होठो पर सिर्फ...

मर्यादा

Image
 मर्यादा भारत के मर्यादा पर कैसा ये प्रश्नचिन्ह लगा दिया मोहब्बत के लिए लड़की को जिंदा जला दिया। इतिहास गवाह है कि मोहब्बत के लिए हमने स्वर्ग भी ठुकरा दिया, लेकिन किसी स्त्री के सम्मान पे हाथ डाला तो उसकी भुजा भी उखाड़ दिया । इक्षा के विरूद्ध किसी ने स्त्री के आंचल पे हाथ डाला, तो हमने उसी के घर में घुस कर उसकी साम्राज्य नष्ट कर डाला और आज पूरा भारतवर्ष के मर्दांगनि पे सवाल उठा है, सज्जन का मौन आज देश के लिए हानिकारक बना है। मत भूलो भीष्म पितामह का कुलवधु के चीरहरण में मौन धारण करना , जो युद्ध भूमि में उनके लिए बाण शैया का कारण बना। आज उस झारखण्ड की बेटी के लिए न्याय मांगता हूं, उस शैतान के लिए मौत मांगता हूं। कोई और सजा स्वीकार ना होगी, उसके लिए सिर्फ मृत्यु दण्ड ही मान्य होगी। To be hanged till death, period - Written by Shubham Shandilya

ककोलत का सफर

Image
  एक कविता २०२० बैच के मस्ती और धमाल के ऊपर ककोलत का सफर चल रही थी बातें हो रहा था मौज इतने में ककोलत घूमने चल पड़ी डीटी की फौज हॉस्टल से निकलते ही  शुरू हुई जो मस्ती पहुंच गए सब फुलवारी शरीफ पकड़ के ऑटो सस्ती पैसेंजर ट्रेन पकड़ हमसब पहुंच गए पटना जंक्शन सरकार के संरक्षण में हुवा बहुतों का निरीक्षण बुद्धपूर्णिमा का वो सफर जिसमे शिव जी ने गिराया कितनो पर कहर मौज मस्ती करते हुए गया जंक्शन पहुंचे हम अगले पहर थोड़ा थकान भरा सफर रहा और पहुंचे हम नवादा ककोलत पहुंचने में सभी थक कर होगए आधा आधा जलप्रपात में हुई जो मस्ती एन्जॉय और ऐस की थी वो बस्ती सभी का चेहरा खिला हुआ था मन प्रफुल्लित हो उठा था अब निकल चले हम राजभवन की ओर हस्ते गाते करते शोर डीटी की फौज चली डीटी की ओर -अभय दुबे

आपका जन्मदिन

Image
 आपका जन्मदिन सूर्य संवेदना पुष्पे, दीप्ति कारुण्यगंधने। लब्ध्वा शुभं जन्मदिवसेऽस्मिन कुर्यात्सर्वस्य मंगलम्‌।। अर्थात जिस तरह सूर्य प्रकाश देता है, संवेदना करुणा को जन्म देती है, पुष्प सदैव सुगंधित रहता है, उसी तरह यह जन्मदिवस आपके हर दिन, हर पल को मंगलमय बनाए यही मेरी कामना है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें! मुझे उम्मीद है कि आपके जन्मदिन का नया साल आपके लिए कामयाबी और ढेरों खुशियाँ लेकर आएगा आप जीवन में जो कुछ भी चाहते हैं,  वह सब आपको मिले,  आपके सभी सपने सच हों और आपकी सभी आशाएँ पूरी हों।  आप दीर्घायु रहो और आरोग्य रहो,  अपने जीवन में यश प्राप्त करो,  जीवन में सफलता हासिल करो  मैं आपको जन्म दिवस पर यही मंगलकामनाएं देता हूँ ! आपका ज्यादा समय नही लूंगा लेकिन आपका उपहार अभी बाकी है जो की इसी में मैने नीचे लिखा है, शायद आपको पसंद आए......! आपके अवतरण दिवस पर मेरी ओर से एक छोटी सी रचना उपहार स्वरूप भेंट करता हूं - आपको बधाई हो जन्मदिन की मुझे बहुत प्यारी लगी खुशी इस दिन की हर साल आता रहें यह दिन खुशी का आपको प्यार मिले हर किसी का पूरी हो आपकी सारी मुर...

तू और तेरी याद

Image
 तू और तेरी याद  सुनो जब भी तन्हा बैठा करता हूं तेरा ही ख्वाब देखा करता हूं तेरे साथ बिताए हर लम्हे को उन कुछ मिनटों में फिर से जिया करता हूं बोलो न ऐसा क्या था इस मोहब्बत में जो हर दफा तुम्हे ही सामने ला खड़ा कर देती है तेरी वो मुस्कान, और वो तुम्हारी झील सी आंखे क्यूं मुझे हर बार तेरी ओर खींचे ला देती है बोलो न क्या तुम्हे अब भी मुझसे मोहब्बत है क्या मैं अब भी तुम्हारे ख्यालों में आता हूं क्या तुम्हे भी मेरी कमी महसूस होती है क्या मैं तुम्हें याद आता हूं सुनो मैं तुम्हें बहुत चाहता हूं तुम मेरे लिए बहुत खास हो मैं तुम्हें बेइंतहा मोहब्बत करता हूं तुम मेरी हर एक स्वांस हो सुनो न जब भी किसी कपल को देखता हूं मुझे वहा तुम और मैं नजर आते हैं जब भी कोई चित्रहार देखता हूं तुम्हारे एहसास मुझे हरदम सताते है सुनो जान बिन तुम्हारे सब कुछ अधूरा सा लगता है तुम्हारी कमी का एहसास हमेशा होता है कभी कभी तुम मुझे प्रत्यक्ष दिखती हो लेकिन कुछ देर बाद सब भ्रम सा लगता है बोलो ना प्रिय क्या मेरा प्यार तुम्हे झूठा लगता है क्या मैं तुम्हे खुश नही रख पाता था प्रिय तुम मेरी आंखों की रोशनी हो तुम मेरे...

तेरी आंखें

Image
तेरी आंखें  जब भी तेरी आंखों में देखता हूं खो जाता हूं उनकी गहराइयों में मैं आता है नजर मुझे सारा संसार तेरी इन सुरमई आंखो में ऐसा क्या जादू करती है तेरी निगाहें जो एक ही पल में मुझे घायल कर जाती है जब भी देखता हूं तेरी आंखों में खो जाता हूं तेरे खयालों में मेरी आंखें सिर्फ तेरा ही दीदार करना चाहती है पर तेरे ही खयालों में रोया करती है तुम मेरे लिए क्या है यह मैं बता नहीं सकता चाहता तो हूं दिलों जान से तुम्हें मगर प्यार भरी बातें कर नहीं सकता तेरे होठों की भी क्या कहने हैं लगता है जैसे कमल की पंखुड़ियां है इतनी खूबसूरत है तु इतनी खूबसूरत है तू कि कलिया भी तुझसे शर्मा जाए जब भी तुझे देखूं मैं सांस मेरी वहीं थम जाए तेरे चेहरे का नूर मैं बयां करूं कैसे जब भी देखता हूं तुझे खुद को समझाता हूं जैसे तैसे हां जी प्यार करता हूं तुझसे दिलों जान से मैं तभी तो कहता हूं तेरी आंखों में देखते ही खो जाता हूं मैं।

वो दोस्ती

Image
वो दोस्ती मेरा भी कोई बहुत खास था जिस पर मुझे बहुत नाज़ था जो भी बातें होती थी दिल में उसे मैं सब कुछ बताया करता था उसकी भी सुनता और अपनी भी सुनाया करता था उससे मैं सब कुछ सांझा करता था जो बात किसी से ने कहता वो राज भी उसके सामने खोला करता था सुबह उसके बातो से शुरू होती मेरी रातें उसके शुभ रात्रि बोलने से होती थी हम दोनों की दोस्ती बहुत गहरी थी उसके गुस्से के सामने हार जाया करता था पता नहीं किसकी नज़र लग गई इस दोस्ती को  जुदा हो गए दोनो , जो कभी एक दूसरे में खुद को देखा करते थे  नजरो से दूर हो गये हम दोनों

होली मुबारक

Image
होली मुबारक  होली के रंग तवे चढ़ेला जब घर में बड़ा बुजुर्ग होला सभन जाना के साथ खेले के बा होली नई नवेली दुल्हन हो चाहें  साथ में हो उनकर सहेली बुरा न मानो होली है गाए के बा सभन जाना के होली के रंग से नहाए के बा एक दिन पहिले करल जाला होलिका दहन जवन कर देवे ला सभ कष्ट के निवारण रंग चाहे कौनो हो निखार खूब आवेला साथे रंग जा तू हो मनवा हमरो करेला फुलवरी, बजका, मिठाई अलग अलग व्यंजण बा आवे लागल बा खुशबू स्वादिष्ट पकवान के आजा तनी पिलेबे के ठंडई में मिल अल भांग के तब झूमल गाईल जाई आज सांझ के लगावे के थोड़ा थोड़ा रंगवा साथ बजावे के ढोलक और मृदंग के खिलल रहे चेहरा रऊन सब के हर सुबह शाम के मुबारक भेजत बानी सभन जाना के ई पवित्र त्योहार के

चाय और तुम

Image
चाय और तुम हल्की सी ठंड में  बालकनी में लिए बैठे है तेरी यादों का शहर  दिल में बसाए बैठे है हाथ में चाय और यादों में तुम पंछियों की चहचहाट सुन लगता है गुन गुना रही हो तुम कभी कभी सोचता हु बैठे इस बालकनी में क्या मेरा ख्याल आता है तेरे जहन में इस जगह पर बैठे बैठे मन में एक भवर सा उमड़ आता है तेरे ख्यालों में दिल खो सा जाता है चाय में मिठास इस चाय के साथ तेरे एहसास हर सुबह सताते है बालकनी में लगे झूले भी तेरी कमी महसूस कराते है तेरे आने का इंतजार ये हर हमेशा करते रहते है इन झूलों के भी मेरी तरह ऊंचे ऊंचे है ख्वाब तू हो इस झूले पर हमेशा मेरे साथ चाय की चुस्की और घर की बात दोनो बैठे डाले हाथों में हाथ। - अभय दुबे

मेरे प्यारे पापा

Image
मेरे प्यारे पापा   मेरी पहचान आपसे है, मेरी खुशियां आपसे है, आप मेरे लिए क्या हो मैं क्या कहूं, कहने को है पैरों के नीचे जमीन, मेरे लिए तो आसमा आप है । हंसते और हंसाते आप है, हमारे लिए खुशियां लाते आप है, पिता का रुतबा सबसे ऊंचा है, भगवान के रूप समान है, पिता की उंगली थाम चलो तो, सारे रास्ते आसान है । आपको कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं मैं, पूरे करूंगा आपके सभी अरमान मैं, आपकी दुआओं से जिंदगी चलती है, बस खुदा से एक फरमान है, आप रहे खुश हमेशा-हमेशा, यहीं रब को पैगाम है।

Black Day

Image
Black Day  जब पूरा देश अपने महबूबा को गुलाब देने में लगा रहता है, तभी एक धमाका होता है, वो धमाका जो हर किसी को झंझोर कर रख देता है जो भारत के 44 वीर सपूतों को राख में मिला देता है वह दिन भारत के इतिहास का काला दिन था जिस दिन मां की चीखे सुन पवन का पथ रूक सा गया था सड़के धूल रही थी वीरो के रक्त से यह मंजर देख कर देश भी कांप उठा था अटल हिमालय मायूस था सुहागन का सिंदूर मिटा था बहन की राखी जली थी पिता का पितृत्व जला था गौरव जला था अभिमान जला था उस रोज तो भारत मां का स्वाभिमान जला था 14 फरवरी का वो दिन था जिस दिन जलियांवाला बाग जिंदा हो लौटा था।।

Corruption in India

Image
  BHARAT KI BAAT   आओ बच्चो तुम्हे दिखाए स्थिति हिंदुस्तान की भ्रष्टाचार से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की हर ओर गरीबी है और गरीबों के हाथ खाली तिजोरी धन भरे पड़े है नेता और सरकारी कर्मचारी देश की नही है चिंता चिंता निज झूठी शान की भ्रष्टाचार से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की चोर लुटेरे भी अब देखो देश को संभाल रहे है अपने मतलब के लिए ये देश को जला रहे है वोटो के नाम पर ये हमे आपस में लड़ा रहे है धर्म जाति के नाम पर ये दंगे फसाद करा रहे है अपने देश को लूट कर ये स्विस बैंक भरे जा रहे है सोने की चिड़िया कहलाने वाले को अब अंदर वाले ही लूट के खा रहे है याचक सी हालत कर दी भारत देश महान की भ्रष्टाचार से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की आमलोगों एलोटेड धन को आधा नेता खाते है बाकी में सरकारी नौकर मिलकर मौज उड़ाते है लूट इन्होंने मचा रखी है सरकारी समान की भ्रष्टाचार से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की पीछे वाले अफसर बनते आगे वाले चपरासी है होसियार छात्रों के मन में छाई आज उदासी है गवार सारे मंत्री बन गए मेधावी उनके दासी है पता नही ये कैसी नीति अपने देश में आती है अब समय आ गया है जागे...

Dil hai ki manta nhi

Image
Dil hai ki manta nhi   Dil hai ki manta nhi Hm hai ki smjhte nhi Unhe Dekha hai Jbse saanse unke Bina chalti nhi Prem Ka aisa anokha Bandhan aaj tk Maine Dekha nhi Dil hai ki manta nhi Aur Mai hu ki smjhta nhi Baate Yaad aati hai unki to Aashu hai ki thamte nhi Dil bhi ro padta hai unki awaaz sunene ko Lekin wo hai ki smjhti nhi Dil hai ki manta nhi Aur Mai hu ki smjhta nhi Chhod Diya hai unhone mujhe Mai smjhta hu ki Kuch hua hi nhi Aaj bhi Mai unse beintehaa mohhbat krta hu Lekin shayad wo MERI mohhbat ko smjhti nhi Dil hai ki manta nhi Aur Mai hu ki smjhta nhi